Thursday, 18 May 2017

पेटीएम वॉलेट में रखे पैसों पर चाहिए ब्याज व डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं, तो उठाइये ये कदम




नोटबंदी के पहले तक कुछ ही लोग पेटीएम से वाक़िफ़ थे। नोटबंदी के तुरंत बाद हर किसी की जुबान पर एक ही नारा था 'पेटीएम करो'। पेटीएम ने बड़ी तेज़ी से तरक्की के झंडे गाड़े हैं। अब तक इसके लगभग 218 मिलियन यूज़र्स हो चुके हैं। जनवरी से पेटीएम वॉलेट को पेमेंट बैंक में बदलने की बातें सामने आ रही थी। अब इस बात की पुष्टि पेटीएम द्वारा कर दी गई है। 23 मई के बाद पेटीएम वॉलेट का कारोबार पी.पी.बी.एल. में तब्दील कर दिया जायेगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि यह पी.पी.बी.एल. क्या है? तो आपको बता दें कि पी.पी.बी.एल. का मतलब पेटीएम बैंक अकाउंट लिमिटेड है। अब तक पेटीएम वॉलेट को One97 कम्युनिकेशन्स चला रही थी, लेकिन ट्रांसफर के बाद इसका संचालन पेमेंट बैंक लमिटेड करेगा। इस मुद्दे पर पिछले एक साल से चर्चा चल रही थी। अंततः पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को आरबीआई ने लाइसेंस दे दिया है। छोटे कारोबारियों के लिए यह बेहद फायदेमंद कदम साबित हो सकता है। इससे जमा राशि पर ब्याज भी पा सकते हैं।  
 आइये जानते हैं इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें।  

कुलभूषण जाधव केस: आईसीजे ने भारत के पक्ष में सुनाया फैसला, जानिए पूरा मामला



भारत और पाकिस्तान सीमा पर हमेशा ही आमने-सामने होते हैं। मगर सोमवार को दोनों देश यूनाइटेड नेशंस के इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आए। मामला था कुलभूषण जाधव का। अप्रैल में पाकिस्तानी कोर्ट ने भारत के कथित जासूस कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी। भारत ने पाकिस्तान के इस फैसले का जमकर विरोध किया। 
जाधव को बचाने के लिए भारत ने 8 मई को आईसीजे के सामने अपना पक्ष रखा। 9 मई को आईसीजे ने जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी। इसके बाद सोमवार यानि 15 मई को इंटरनेशनल कोर्ट में इस केस पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। फैसला सुरक्षित रखा गया। 
बुधवार को एक बार फिर खबर आई कि आईसीजे गुरुवार को इस मामले पर अपना फैसला सुना देगी। दोपहर साढ़े तीन बजे कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई। कोर्ट ने भारत के पक्ष में अहम फैसला दिया है। फिलहाल बात फैसले के मुख्य बिंदुओं पर।

कंगना पर भड़के 'सिमरन' के लेखक अपूर्व असरानी, लगाया झूठ बोलने का आरोप



           बॉलीवुड की क्वीन कंगना की मच अवेटेड फिल्म 'सिमरन' का टीज़र आ चुका है। इस टीज़र को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। कंगना की दमदार एक्टिंग और उनके परफेक्ट अंदाज़ से उन्होनें इस टीज़र के ज़रिए सभी का दिल जीत लिया है। इस टीज़र में कंगना का लुक भी एकदम हटकर है।
इस टीज़र ने न केवल फिल्म के ट्रेलर और फिल्म को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है बल्कि कंगना को एक बार फिर से तारीफों का हकदार भी बना दिया है।
लेकिन तारीफों के साथ-साथ इस बार कंगना विवादों में घिरती हुई भी नज़र आ रही हैं। दरअसल, इस फिल्म की कहानी, डायलॉग और स्‍क्रीनप्‍ले में सपोर्ट करने के लिए कंगना को भी क्रेडिट दिया गया है। इस बात से फिल्म के लेखक अपूर्व असरानी पहले ही नाराज़ थे और अब कंगना ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसने अपूर्व की नाराज़गी और बढ़ा दी है। इस पूरे मामले पर अपूर्व ने कुछ इस तरह अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है

बी-टाउन की बिंदास बाला मल्लिका शेरावत ने 'कान' के रेड कारपेट पर दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

 

कान फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन बॉलीवुड की मस्तानी 'दीपिका पादुकोण' ने अपना जलवा बिखेरा। हर तरफ उनके लुक की तारीफ हुई। इसके बाद बारी है ऐश्वर्या राय बच्चन की। मगर इस बीच खबर आई है कि फिल्म जगत की बिंदास बाला मल्लिका शेरावत ने भी वहां पर सुर्खियां बटोरना शुरू कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक मल्लिका शेरावत यहां पर एक फ्रेंच फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग के लिए पहुंची हैं। रेड कारपेट पर मल्लिका के पहुंचते ही सारे कैमरे उनकी ओर घूम गए। मानो मल्लिका ने पूरी महफिल लूट ली हो। यह पहला मौका नहीं है जब मल्लिका ने विदेशी जमीन पर ऐसा जलवा बिखेरा हो।
दरअसल आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत के साथ ही कटरीना कैफ, सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी अपने लुक को लेकर इस फेस्टिवल के दौरान चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार आगाज दीपिका पादुकोण से हुआ है। फिलहाल आप देखिए मल्लिका का बिंदासपन। 

लड़कियों की इन 15 अदाओं पर लड़के हो जाते हैं फिदा

लड़कियों की इन 15 अदाओं पर लड़के हो जाते हैं फिदा

सुबह-सुबह जब हमारी नई नवेली भाभी तैयार होकर बेडरूम से बाहर निकली, तो नया-नया दूल्हा बना मेरा भाई उन्हें एकटक देखता ही रह गया। चेहरे पर ताजगी, गीले बाल, हाथ में मेहंदी और उनकी शर्म से झुकी हुई आंखें, यह सब देखकर कोई आकर्षित हुए बिना कैसे रह सकता है।
चूंकि मामला रिझाने का है तो मैं आप सब महिलाओं और लड़कियों से एक बात पूछना चाहूंगी। आपके बॉयफ्रेंड या पति आपकी तारीफ कब करते हैं? सोचिए...सोचिए! याद आया? जी हां! जब आपने कुछ स्पेशल किया हो। आपने कुछ नया ट्राय किया हो। मगर हर बार एक ही काम करने से बात नहीं बनती।
आप खूबसूरत हैं। पढ़ी-लिखी हैं। स्मार्ट हैं। घर के काम करना भी जानती हैं। मगर डियर उनकी नजर में आने के लिए इतना करना ही काफी नहीं है। ऐसी और भी कुछ बातें हैं, जो लड़कों को ज्यादा आकर्षित करती हैं। 
तो फिर देर किस बात की। आइए जानते हैं कि लड़कियों की कौन-सी अदा लड़कों को दीवाना बना देती हैं। वो भी बॉलीवुड के अंदाज में।