Thursday, 18 May 2017

कुलभूषण जाधव केस: आईसीजे ने भारत के पक्ष में सुनाया फैसला, जानिए पूरा मामला



भारत और पाकिस्तान सीमा पर हमेशा ही आमने-सामने होते हैं। मगर सोमवार को दोनों देश यूनाइटेड नेशंस के इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आए। मामला था कुलभूषण जाधव का। अप्रैल में पाकिस्तानी कोर्ट ने भारत के कथित जासूस कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई थी। भारत ने पाकिस्तान के इस फैसले का जमकर विरोध किया। 
जाधव को बचाने के लिए भारत ने 8 मई को आईसीजे के सामने अपना पक्ष रखा। 9 मई को आईसीजे ने जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी। इसके बाद सोमवार यानि 15 मई को इंटरनेशनल कोर्ट में इस केस पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। फैसला सुरक्षित रखा गया। 
बुधवार को एक बार फिर खबर आई कि आईसीजे गुरुवार को इस मामले पर अपना फैसला सुना देगी। दोपहर साढ़े तीन बजे कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई। कोर्ट ने भारत के पक्ष में अहम फैसला दिया है। फिलहाल बात फैसले के मुख्य बिंदुओं पर।

No comments:

Post a Comment