कान फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन बॉलीवुड की मस्तानी 'दीपिका पादुकोण' ने अपना जलवा बिखेरा। हर तरफ उनके लुक की तारीफ हुई। इसके बाद बारी है ऐश्वर्या राय बच्चन की। मगर इस बीच खबर आई है कि फिल्म जगत की बिंदास बाला मल्लिका शेरावत ने भी वहां पर सुर्खियां बटोरना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मल्लिका शेरावत यहां पर एक फ्रेंच फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची हैं। रेड कारपेट पर मल्लिका के पहुंचते ही सारे कैमरे उनकी ओर घूम गए। मानो मल्लिका ने पूरी महफिल लूट ली हो। यह पहला मौका नहीं है जब मल्लिका ने विदेशी जमीन पर ऐसा जलवा बिखेरा हो।
दरअसल आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत के साथ ही कटरीना कैफ, सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी अपने लुक को लेकर इस फेस्टिवल के दौरान चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार आगाज दीपिका पादुकोण से हुआ है। फिलहाल आप देखिए मल्लिका का बिंदासपन।

No comments:
Post a Comment